पुल पार करते समय हादसा, पानी के तेज बहाव में बह गया युवक

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले में बीते 3 दिन से तेज बारिश का दौर जारी है। इस दौरान नदी-नाले उफान पर हैं। कई पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है। प्रशासन द्वारा पुल पार नहीं करने की सूचना बोर्ड सड़क किनारे लगाए जाते हैं। इसके बाद भी लोग दुस्साहस कर ओवरफ्लो पुल को पार कर रहे हैं। ऐसे ही एक और घटना कोरबा जिले से सामने आई है। धौराभाठा गांव में पड़ने वाले पुल को पार करने के दौरान एक युवक बहकर धौराभाठा जलाशय में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने खोजबीन करते हुए रात में उसका शव बाहर निकाला। उसे पाली के मरच्यूरी में सुरक्षित रखवा दिया है। नगर पालिका को निर्देश दिए हैं कि जहां-जहां भी जल भराव की स्थिति है, उसे प्राथमिकता से ठीक किया जाए।

इसी तरह पाली क्षेत्र के सीमा पर स्थित लब्दा गांव निवासी सीताराम यादव सुबह अपने खेत में गया था। तेज बारिश होने और बुड़ान क्षेत्र होने पर उसके खेत से तेज पानी का बहाव होने लगा। ऐसे में बचने वह खेत में लगे पेड़ पर चढ़ गया। किसी तरह इसकी जानकारी रात को पाली पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना हो गई। रेस्क्यू के बाद उसे बचा लिया गया।

Share This Article