बाढ़ के पानी में फंसे ग्रामीणों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह में पहुंचाया गया

1 Min Read






कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   भारी वर्षा से कोरबा जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत खैराडुबान और पोड़ी गांव में बने बाढ़ की स्थिति के पश्चात् कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। पाली एसडीएम तथा तहसीलदारों, एसडीआरएफ की उपस्थिति में बाढ़ में फंसे 09 ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर निकाला गया। ग्रामीणों को तेज बहाव वाले स्थानों पर न जाने की सलाह दी गई। प्रशासन द्वारा बाढ़ से हुए नुकसान के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Share This Article