कोरबा के ग्राम अड़सरा में दिखा भालू, दहशत में ग्रामीण

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कटघोरा वनमंडल में हाथियों के बाद अब भालू का भी खतरा मंडरा रहा है. जिसे लेकर वन विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है कि वे हाथी और भालू प्रभावित क्षेत्रों में ना जाए। बता दे कि पसान रेंज के ग्राम अड़सरा में सड़क किनारे भालू नजर आया। रास्ते से गुजर रहे युवाओं ने इसका वीडियो कैमरे में क़ैद कर लिया है। इस क्षेत्र में भालू के हमले की कई घटनाएं भी हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ देर एक ही स्थान पर रहने के बाद भालू दूसरी ओर दौड़ता हुआ नजर आया। इसकी वजह से हमें भागना पड़ा। इस क्षेत्र में हाथियों का झुंड भी घूम रहा है। भोजन की तलाश में जंगली जानवर गांव किनारे पहुंच जाते हैं।

कटघोरा वनमंडल में जहां हाथियों का झुंड कई इलाकों में विचरण कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर कोरबा और कटघोरा वन मंडल में भालू का भी खतरा मंडरा रहा है. भालुओं को महुआ खाना पसंद है. इसलिए अक्सर भालू और ग्रामीणों के बीच आमना-सामना हो जाता है और दोनों के बीच द्वंद भी हो जाता है. इसे लेकर वन विभाग लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर मुनादी करा रहा है और लोगों को सजग कर रहा है कि हाथी व भालू प्रभावित क्षेत्र में संग्रहण के दौरान सावधानी बरतें या फिर ना जाएं।

 

Share This Article