चलती गाड़ी में लगी भीषण आग, कार में 4 लोग थे सवार

1 Min Read

चलती गाड़ी में लगी भीषण आग, कार में 4 लोग थे सवार

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  राजधानी में चलती गाड़ी में आग लग गई है। मोवा के पास की घटना है। गाड़ी में बैठे 4 व्यक्ति ने कूदकर जान बचाई है. मिली जानकारी के मुताबिक आग शार्ट सर्किट की वजह लगने की संभावना जताई जा रही है। कार में बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक़ यह मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि मोवा कूल होम के पास चलती कार में अचानक धुंआ उठने लगा। इसके बाद इसमें बैठे चार लोग तुरंत बाहर निकले। देखते ही देखते धुंआ आग में बदल गया। कार में आग इतनी भीषण लगी कि लपटें देखकर हर कोई सहम गया। कार में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को जानकारी दी गई। इसकी सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस आगजनी की घटना में किसी जान माल की हानि नहीं हुई है। लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

Share This Article