फांसी के फंदे पर लटकती मिली 11वीं कक्षा के छात्र की लाश

2 Min Read

फांसी के फंदे पर लटकती मिली 11वीं कक्षा के छात्र की लाश

दुर्ग-भिलाई/सीजी एनएन 24 न्यूज:  भिलाई में एक 11वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र कमरे में पंचिंग बैग के बेल्ट से फंदा बनाकर झूल गया। इस घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक़ यह पूरा मामला स्मृति नगर चौरी के विनोभा नगर जुनवानी का है। मृतक छात्र का नाम चुम्मन लाल साहू है। वह 16 साल का था। सीबीएससी स्कूल में 11वीं क्लास में पढ़ रहा था। उसके पिता शिव प्रकाश साहू एक स्कूल में माली का काम करते हैं और मां सुरेखा साहू टेलर हैं। चुम्मन के भाई के दोस्त ने बताया कि चुम्मन पढ़ाई में काफी तेज था और पशु प्रेमी था। मोहल्ले में किसी भी स्ट्रीट डॉग या मवेशी को चोट लग जाए और उसे इसकी जानकारी हो जाए तो वो डॉक्टर को बुलाकर ले आता था, या फिर दवा लेकर आता था। मोहल्ले के लोगों को भी ये यकीन नहीं होता है कि उसने ऐसा कदम कैसे उठा लिया।

बताया जा रहा है कि चुम्मन के स्कूल में पैरेंट्स मीटिंग थी। उसके पिता उसमें गए थे। नंबर कुछ कम होने से उन्होंने उसे डांटा कि पढ़ाई छोड़कर रात को 12-1 बजे तक मोबाइल में गेम खेलते रहता है। इसके बाद चुम्मन ने रात में खाना खाया और किताब लेकर बोला कि वह ऊपर के कमरे में पढ़ने जा रहा है। काफी देर बाद उसके पिता ने उसके मोबाइल में फोन लगाया तो उसने फोन नहीं उठाया। उन्होंने बड़े बेटे को देखने भेजा तो चुम्मन फंदे पर लटका हुआ था। वही मौके से कोई सुसाइड नोट नही मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article