अभिषेक खांडेकर ने बढ़ाया कोरबा जिले का मान, नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2024 में जीता कांस्य और रजत पदक

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2024 जो 25 जुलाई से 28 जुलाई तक गोवा में आयोजित हुई। इस टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें कोरबा जिले के अभिषेक खांडेकर ने अपनी कड़ी मेहनत से नेशनल लेवल तक पहुंचकर अपना अच्छा प्रदर्शन किया एवं सेमीफाइनल में पंजाब की टीम से जीतते हुए फाइनल मैच पहुंच कर कांस्य और रजत पदक हासिल किया। अभिषेक खांडेकर निर्मला इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी रह चुके हैं एवं अपने स्कूल के दिनों से ही वह किकबॉक्सिंग एवं ताइक्वांडो में अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं एवं इससे पूर्व में भी इन्होंने बॉक्सिंग एवं ताइक्वांडो के विभिन्न मैच में जीत हासिल की थी।

Share This Article