यात्रियों से भरी सिटी बस हुई हादसे का शिकार, यात्रियों में मची चीख-पुकार, कोरबा से कटघोरा जा रही थी बस
कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी सिटी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में गिर गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि सिटी बस कोरबा से कटघोरा जा रही थी। तभी कटघोरा थाना इलाके के सलोरा के पास यह हादसा हो गया। बस में 30 यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने बाकी यात्रियों को दूसरे वाहन की मदद से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।
