युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी
रायगढ़/सीजी एनएन 24 न्यूज: रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत धौंराभांठा झरना, टपरंगा, लिबरा के चैराहा सुमेरु डोंगरी के पास एटीएम रोड के किनारे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।
जानकारी के मुताबिक़ मृतक प्रितम ध्रुव, पिता देवलाल ध्रुव उम्र (26 वर्ष) गांव-पोटिया, थाना-पिपरछणी, जिला गरियाबंद छ.ग. का निवासी था। जो अपने छोटे भाई अमन ध्रुव के साथ व अन्य साथियों के साथ रहकर सुनिल अग्रवाल रोड ठेकेदार के अंडर रोड पर कार्य करता था। भाई अमन ने बताया कि उसका किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं था, न ही कोई परेशानी थी फिर उसने यह कदम कैसे उठा लिया यह समझ से परे है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।