50 साल पुराना कुआं अचानक जमीन में धसने लगा, इलाके में दहशत का माहौल 

1 Min Read

50 साल पुराना कुआं अचानक जमीन में धसने लगा, इलाके में दहशत का माहौल 

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत रामपुर में एक 50 साल पुराना कुआं के धसने से इलाके में हड़कंप मच गया है। आसपास के घरों के लोगों में दहशत फैल गया है।

 

जानकारी के मुताबिक रामपुर में घटना उस वक्त हुई जब इलाके में लगातार हो रही बारिश के कारण देर रात जमीन में कंपन महसूस हुआ। जब लोगों ने बाहर आकर देखा तो कुआं कई फीट नीचे धंस चुका था। जिसे देख कर लोग घबरा गए। फिलहाल इस घटना में किसी जानमाल की हानि नहीं हुई है। कुआं के पास स्थित तीन-चार और भी घर हैं जिन्हें नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। वही इसकी सूचना प्रशासन को दे दिया गया है।

 

Share This Article