अज्ञात वाहन ने लैब टेक्नीशियन को लिया चपेट में, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में फिर एक भीषण हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम शिव यादव (27 साल) है। वह जांजगीर चापा जिले चारापारा सोनाईडीह का रहने वाला था। कटघोरा में अपनी पत्नी और ढाई साल की बेटी के साथ किराए के मकान पर रहता था। कटघोरा के एक निजी लैब में टेक्नीशियन का काम करता था। बीती रात l काम कर वह अपने घर लौट रहा था। इस दौरान कटघोरा मुख्य मार्ग पर हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई । लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज गया। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है।
