पावर प्लांट के ठेका कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत 

1 Min Read

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के बुधवारी स्थित 500 मेगावाट पावर प्लांट में एक ठेका कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक़ मृतक कृष्णा सूर्यवंशी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के बुधवारी स्थित 500 मेगावाट पावर प्लांट में ठेका कर्मी था। प्रतिदिन की तरह वह कार्य करने के लिए पहुंचा था, जहां उसकी मौत की खबर सामने आई। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन सीएसईबी अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि कृष्णा की तबीयत बिल्कुल ठीक थी, किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी फिर अचानक उसका मौत हो जाना यह समझ से परे है।

 

Share This Article