मोडिफाइड सायलेंसरों पर कोरबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 49 साईलेंसरों एवं प्रेशर हॉर्न किया गया जब्त 

2 Min Read

मोडिफाइड सायलेंसरों पर कोरबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 49 साईलेंसरों एवं प्रेशर हॉर्न किया गया जब्त 

 

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  माननीय उच्च न्यायालय द्वारा ध्वनी प्रदूषण रोकथाम निर्देश दिये गये है उसी तारतम्य में जिला कोरबा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर थाना /चौकी यातायात पुलिस द्वारा मोडिफाइड सायलेंसरो एवं प्रेशर हार्न के विरूद्ध एमवी एक्ट और धारा 106 बीएनएसएस के तहत् जप्ती की कार्यवाही की गई है। राजसात कार्यवाही के पूर्व प्रदूषण नियंत्रण इंजीनियर के द्वारा मोडिफाईड सायलेंसरो का निरीक्षण किया जा रहा है तथा ध्वनी प्रदूषण पीड़ित लोगो का कथन लिया जा रहा है। डिजिटल साक्ष्य भी संकलित किया जा रहा है ताकि इस संबंध में बड़ी कार्यवाही किया जा सकें।

 

 

 

कोरबा पुलिस के द्वारा ध्वनी प्रदूषण वाली मोटरसाइकिलों के खिलाफ चलाई गई विशेष अभियान में कुल 42 नग साईलेंसरों एवं साथ में प्रेशर हॉर्न को पुलिस ने कब्जा में लिया। पुलिस के द्वारा इसमें एमवी एक्ट की कार्यवाही की और प्रत्येक गाड़ी से 2300 रुपए समन शुल्क जमा कराया और पृथक से जप्ती की कार्यवाही भी करी। इस कड़ी में वाहन चालको को समझाईस भी दिया गया।

 

कोरबा पुलिस के द्वारा विभिन्न ऑटो पार्ट्स/गैरेज दुकानों में भी रेड कार्यवाही की और कुल 7 नग मॉडीफ़ाइड साइलेंसर 106 बीएनएसएस के तहत जप्त किया। ये कार्यवाही मुख्यतः चौकी सर्वमंगला, मानिकपुर, थाना कटघोरा, कोतवाली, कूसमुंडा यातायात और दर्री के द्वारा की गई है।

 

 

कोरबा पुलिस ने किया यह अनुरोध- 

कोरबा पुलिस आप सभी से अनुरोध करती है कि आप सुरक्षित रहें और ध्वनी प्रदूषण वाली मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल न करें। और अगर कही मॉडीफ़ाइड साइलेंसर बिक रहा है तो उसकी सूचना हमें दे। इससे आप न केवल अपनी सुरक्षा की गारंटी करेंगे, बल्कि समृद्धि की दिशा में भी मदद करेंगे। हम सभी को एक सुरक्षित और शांत सड़कों की दिशा में एकजुट होकर दुर्घटना मुक्त शहर बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं।

Share This Article