कोरबा ब्रेकिंग न्यूज: इस गांव में घुसे दंतैल हाथी ने मचाया उत्पात, खटाल में घुसकर 5 गायों को कुचला, पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर
कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में हाथियों का आतंक लगातार जारी है। वही ताजा मामला हरदीबाजार, भिलाइबाज़ार का है, जहां एक दंतैल हाथी खोडरी गांव में आ धमका है, और उत्पात मचा रहा है। इतना ही नहीं खोडरी के खटाल में घुसकर हाथी ने 5 गायों समेत बछड़ो को कुचल दिया है। इससे पहले हाथी ने ग्राम रलिया में मॉर्निंक वॉक पर निकली एक महिला पर हमला कर दिया, गंभीर हालत में महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका महिला का नाम गायत्री राठौर था।
ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम और कुसमुंडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने के लिए रेसक्यू शुरू किया गया है।
