कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के कुसमुंडा खदान क्षेत्र में दंतैल हाथी ने दिनभर उत्पात मचाने के बाद शाम को फिर 2 महिलाओं को कुचलकर मार डाला। हाथी जिस तरह क्षेत्र में उत्पात मचा रहा है लोग इससे काफी डरे हुए हैं। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी निरंतर हाथी पर नजर बनाए हुए हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है।
खैरभावना गांव के रहने वाले मंत्र राम चौहान ने बताया कि उनकी पत्नी और बहन दोनों शौच कर घर वापस लौट रहे थे। जहां हाथी ने उनपर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इससे पहले हाथी ने आमगांव रलिया में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली ग्रामीण महिला गायत्री बाई, नराईबोध निवासी को मौत के घाट उतार चुका है, और 5 मवेशियों को भी मार डाला है। फिलहाल वन विभाग की टीम हाथी पर नजर बनाए हुए रखी है।
