कोरबा जिले में बारिश से तबाही, भारी बारिश से बह गई सड़क, कई गावों का टूटा संपर्क, देखें वीडियो…..
कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कोरबा जिले में सभी नदी-नाले उफान पर हैं। आलम यह है कि कई गांव का संपर्क जिले से कट गया है। जिले में लगातार हो रही बारिश अब आफत बन चुकी है।
कोरबा में गुरुवार की रात हुई भीषण बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। वही करतला विकासखंड की ग्राम पंचायत ढोढातराई में 40 लाख में बनी पुलिया के साथ वॉल का निर्माण कराया गया था। तेज बारिश के कारण वॉल के पास से पानी के तेज बहाव में सड़क कटती चली गई और बड़ा हिस्सा पानी में बह गया। ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित स्कूल और बाउंड्री वॉल के बह जाने के कारण ढोढातराई ग्राम का अन्य आश्रित ग्राम जामपानी, छातापाठ, लबेद, सुपातराई समेत 12 गांवों से संपर्क टूट गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में समस्याएं बढ़ गई हैं, जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
