शनि मंदिर में चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गए चोर, लोगों ने पीटकर किया पुलिस के हवाले

1 Min Read

 

शनि मंदिर में चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गए चोर, लोगों ने पीटकर किया पुलिस के हवाले

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले में चोरों ने सीतामणी स्थित शनि मंदिर में चोरी करने का प्रयास किया। मौके पर पुजारी और लोगों ने चोर को पकड़कर धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कोतवाली थानांतर्गत सीतामणी स्थित शनि मंदिर का है। जहां दो चोर चोरी करने पहुंचे थे, बताया गया कि पूजा में व्यस्त पुजारी का मोबाईल दोनों ने पार कर लिया था और भागने के फिराक में थे। वही पुजारी की नजर दोनों पड़ी, जिसके बाद वहां मौजुद लोगों के साथ मिलकर चोरों को पकड़ा गया, और जमकर धुनाई कर दी। वही इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों चोर रामसागर पारा के निवासी है। फिल्हाल पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Share This Article