हसदेव नदी में तैरते मिली अधेड़ की लाश, जांच में जुटी पुलिस
कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में हसदेव नदी में एक अधेड़ की लाश मिली है जिसके बाद से इलाके में सनसनी में फैल गई है। लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक़ कोतवाली थानांतर्गत ईमलीडुग्गू स्थित बंसोड़ मोहल्ला के पास बहने वाली हसदेव नदी में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के इलाके में मुनादी कराई जा रही है।
