15 व 26 अगस्त को बंद रहेंगी पशु वध गृह और मांस बिक्री की दुकानें

1 Min Read

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज़: नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित समस्त वधशालाओं एवं मांस विक्रय की दुकानों को 15 व 26 अगस्त को पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। इन तिथियों में किसी प्रकार का पशुवध न होगा और न ही मांस का विक्रय होगा। निगम द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस तथा 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी के विशिष्ट अवसर पर पशुवधगृहों व मांस विक्रय की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखने तथा किसी भी प्रकार का पशुवध न करने और न ही मांस का विक्रय करने के निर्देश समस्त पशुवधगृह संचालकों व संबंधित दुकानदारों के दिए गए हैं।

 

उक्त तिथियों में यदि किसी भी दुकान में मांस का विक्रय किया जाता है तो मांस जप्त कर संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

 

 

Share This Article