देर रात खदान में घुसे बदमाश, चौकीदार को बंधक बनाकर की लूटपाट 

2 Min Read

देर रात खदान में घुसे बदमाश, चौकीदार को बंधक बनाकर की लूटपाट 

 

 

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के एसईसीएल के खदान में चौकीदार को बंधक बनाकर लूट की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने तोड़फोड़, मारपीट करते हुऐ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार सुराकछार बलगी उपक्षेत्र के सुराकछार मेन माइंस में कांटाघर क्रमांक-2 व 3 की सुरक्षा में चौकीदार तैनात था। रात लगभग 2:30 बजे 4 लोग वहां पहुंचे और जनरल मजदूर-कैटेगरी-1 पुरेन्द्र कुमार मन्नेवार 30 वर्ष निवासी एसबीएस कालोनी कोरबा को बंधक बना लिया। एक चोर ने हेक्सा ब्लेड से हाथ-पैर काटने की धमकी देते हुए सिर पर वार किया और पैर को काटने जैसा लगा। अन्य साथी कांटाघर क्रमांक-3 में घुसकर वहां रखे सामानों की चोरी कर लिए और चौकीदार का सिम लगा मोबाइल भी जाते-जाते छीन कर ले गए। रात्रि गश्त के दौरान त्रिपुरा स्टेट रायफल्स के 2 जवान और वाहन चालक पहुंचे, तब पुरेन्द्र बंधन से मुक्त हुआ, और घटना की जानकारी दी।

चोरी किए गए और छीने गए मोबाइल तथा एलईडी, कैमरा व अन्य सामानों को तोड़-फोड़ कर कुल 70 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। इलाज कराने के कारण हुये विलंब उपरांत पुरेन्द्र की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 127 (2), 3 (5), 309 (4), 309 (6), 324 (2) व 331 (6) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

Share This Article