कोरबा: ग्राम पंचायत धतूरा मे हर वर्ष के भाति इस वर्ष सभी हर्षोल्लास के साथ के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के नन्हे मुंहे बच्चो द्वारा प्रभात फेरी निकला गया। सरपंच अमृता इंद्रावन सिंह पोर्ते द्वारा ध्वजारोहण किया गया। प्रसाद का वितरण किया गया और स्कूल प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष चैतराम केवट के द्वारा प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला के सभी बच्चों को पेन, कॉपी और तिरंगे झंडे का वितरण किया गया।

इस बीच वहां उपस्थित स्कूल प्रबंधन समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दुर्गेश कश्यप,सरपंच प्रतिनिधि एवं प्राथमिक शाला स्कूल के स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष इंद्रावन सिंह पोर्ते, उप सरपंच प्रतिनिधि परमेश्वर (गुड्डू) राठौर, माध्यमिक शाला प्रधान पाठक हरिहर सिंह पैकरा, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक शीला उइके एवं शिक्षक खुलेश्वर प्रसाद भारद्वाज, अखिल कुमार नामदेव, बेचन साव राठौर, राजेश सूर्यवंशी एवं ग्राम धतुरा से भागवत प्रसाद कश्यप, तीज राम कौशिक, रुपलाल राठौर, ज्ञानेंद्र कौशिक, संजू राठौर, विनोद जांगड़े, सत्यनारायण कश्यप, राजा बाबू, कमल किशोर, केशु कश्यप, श्रीराम, राम गोपाल आदि उपस्थित रहे।
