बाइक चोरी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा पुलिस द्वारा बाईक चोरी करने वाले गिरोह पर लगातार कार्यवाही जारी है। कार्यवाही के दौरान पुलिस को चोरी के मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

 

जिले के विभिन्न स्थानों से मोटर सायकल की अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा चोरी कर लिया गया था जिस पर संबंधित थाना/चौकी में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर मोटरसाइकिल चोरी करने वालों का पता तलाश किया जा रहा था और थाना कोतवाली और चौकी मानिकपुर की टीम द्वारा चार नग मोटरसाइकिल/ स्कूटी को बरामद किया गया है तथा आरोपी भरतलाल साहू को गिरफ़्तार किया गया है, जिसे न्यायिक हिरासत हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

नाम आरोपी- 

1.भरत लाल साहू पिता अमीर साय साहू उम्र 34 वर्ष साकिन सीतामणी कोरबा।

 

कुल 4 नग बाईक/ स्कूटी बरामद।

(1) होंडा एक्टिवा क्रमांक CG 12 BP 0767

(2) होंडा एक्टिवा क्रमांक CG 12 BA 9438

(3) हीरो पैशन क्रमांक CG 12 M 2342

(4) हीरो मैस्ट्रो क्रमांक CG 12 AE 7460

Share This Article