डेंगू पीड़ित पति की मौत के बाद पत्नी ने अस्पताल में जमकर किया हंगामा, लापरवाही का लगाया आरोप
कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा के मेडिकल कॉलज जिला अस्पताल में एक महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला की हंगामा करने की वजह उसके पति की मौत हो जाना था। डेंगू से महिला का पति अस्पताल में पिछले तीन दिनों से दाखिल था। महिला के पति ने जब बातचीत करना बंद कर दिया, तब वो चिकित्सक के पास पहुंची तब चिकित्सक ने कह दिया कि डेंगू से पीड़ित मरीज नहीं बच पाते, इसी बात को लेकर महिला बिफर गई और हंगामा किया।
बताया गया कि ग्राम पोड़ी खुर्द निवासी महिला का पति दिनेश कुर्रे डेंगू से पीड़ित था और पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती था। दिनेश जब बात चीत नहीं कर रहा था तब महिला मीना कुर्रे चिकित्सक के पास पहुंची और पति का ईलाज करने को कहा तब उन्होंने महिला को कहा कि डेंगू से पीड़ित मरीज नहीं बच पाते इसलिए उन्हें अस्पताल नहीं लाना चाहिए जिसके बाद महिला बिफर गई और हंगामा करने लगी जिसके कुछ देर बाद उसके पति ने दम तोड़ दिया। महिला का आरोप है कि अस्पताल में उसके पति का उपचार सही ढंग से नहीं हुआ जिससे उसकी जान चली गई।
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमू के आधार पर आईसीयू में मरीज के परिजन के द्वारा हंगामा मचाने की सूचना मिली थी जहां मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली गई। अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर ली है और शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
