कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: छत्तीसगढ़ सरकार में छात्राओं के लिए चल रही सरस्वती साइकिल योजना से SAGES कुसमुंडा की छात्राएं लाभान्वित हुई। सरस्वती साईकिल योजनांतर्गत विधायक प्रतिनिधि 64 छात्राओं को साईकिल वितरण किया। अभिषेक पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन छात्राओं के लिए सरस्वती साइकिल योजना चला रही है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिलाष यादव (युवा प्रभारी), रवेंद्र पटेल (शाला अध्यक्ष), रोहित शर्मा (भाजपा कार्यकर्ता), एल के साहू (प्राचार्य) एवम समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।
