कोरबा में जंगली जानवरों का आतंक, तीन भालुओं ने ग्रामीण पर किया हमला, हालत गंभीर 

2 Min Read

कोरबा में जंगली जानवरों का आतंक, तीन भालुओं ने ग्रामीण पर किया हमला, हालत गंभीर 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथी और भालू के हमले से कई लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरबा जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां तीन भालू ने व्यक्ति पर हमला कर दिया जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

कोरबा जिला चारों ओर से हरे भरे जंगलों से घिरा हुआ है, जिसमें अनेक प्रजाति के जंगली जानवर की मौजूदगी बनी रहती है. इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला कोरबा जिले के बांगो थाना अंतर्गत का है। जहां चंद्रशेखर पिता उमेंद्र सिंह उम्र (34 वर्ष) गुरुवार की सुबह गांव के समीप स्थित पंडरीपानी कछार जंगल की ओर बकरियों को चराने के लिए गया हुआ था। इसी बीच अचानक से उसका तीन भालूओं से सामना हो गया। इससे पहले वह कुछ समझ पाता तीन भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। चंद्रशेखर काफी समय तक भालूओं से संघर्ष करता रहा। खून से लथपथ जब वह गड्ढे में गिरा और भालू को देख कुछ समय के लिए अपनी सांस रोक ली। इस दौरान भालू उसे मरा हुआ समझकर भाग गए। इस हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया, चंद्रशेखर किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को हमले की जानकारी दी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

Share This Article