कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: राजकुमार रात्रे पिता स्व. रामप्यारी रात्रे उम्र 49 वर्ष साकिन जोरहाडबरी थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा (छ.ग.) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि 25 अगस्त के 12 बजे लगभग अपने से रायपुर जाने क नाम पर निकली है जो रायपुर नही पहुंची है जिसका रायपुर नही पहुंचने व वापस घर नही आने से उसके मोबाइल नंबर 9584129142 से संपर्क किया गया जो स्वीच ऑफ आया तब उसका आसपास रिश्तेदारी में पता तलाश किये कोई पता नही चलने पर 27 अगस्त को थाना उपस्थित आकर आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराने पर गुम इंसान क्रमांक 31/2024 कायम किया कर पता साजी में लिया गया। हरदीबाजार पुलिस टीम द्वारा पता तलाश किया गया जो पुलिस की तत्परता तथा सजगता से गुम इंसान महिला को आज बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा से बरामद किया गया।
