हाथियों का आतंक लगातार जारी, 7 घरों को किया क्षतिग्रस्त, रतजगा करने को मजबूर हो रहे ग्रामीण

1 Min Read



कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले में हाथियों के उत्पात से ग्रामीण परेशान हैं। हाथियों का झुंड न सिर्फ ग्रामीणों के घरों का क्षतिग्रस्त कर रहा है, बल्कि खेतों की खड़ी फसलें और घर में रखे अनाज को चट कर रहे हैं। हाथियों के आतंक से ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं। 

पसान से लगे ग्राम पंचायत कुम्हारिसानी के भर्रापारा गावों में हाथियों का उत्पात जारी है। हाथियों ने गावों के 7 सात घरों को क्षतिग्रस्त किया है। हाथियों के उत्पात से परेशान होकर ग्रामीण रात-रात भर जागकर सुरक्षा में लगे रहने को मजबूर हैं। 

Share This Article