कांग्रेस नेता ने पूरे परिवार सहित जहर खाकर की आत्महत्या, जताई जा रही यह आशंका 

कांग्रेस नेता ने पूरे परिवार सहित जहर खाकर की आत्महत्या, जताई जा रही यह आशंका 

जांजगीर-चांपा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले में कांग्रेस नेता पंचराम यादव (66 वर्ष) ने परिवार सहित जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतकों में कांग्रेस नेता की पत्नी और दो बेटे भी शामिल हैं। चारों ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। पंचराम यादव जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव थे। उन्होंने, उनकी पत्नी दिनेश नंदनी यादव (55 वर्ष), बेटों सूरज यादव (27 वर्ष) और नीरज यादव (32 वर्ष) ने एक साथ जहर का सेवन किया था। चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर देख बिलासपुर रेफर कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि सिम्स अस्पताल में नीरज यादव की इलाज के दौरान मौत हुई है। वहींबागी पंचराम यादव, दिनेश नंदनी यादव और सूरज यादव ने RB अस्पताल में दम तोड़ा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच तेज कर दी है। जहर खाने की वजह अभी सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता पंचराम यादव ठेकेदारी का करते थे। इसके साथ ही बेटों के साथ फेब्रिकेशन का कारोबार शुरू किया था, लेकिन उसमें नुकसान और कर्ज की वजह से पूरा परिवार परेशान था। आसपास के लोगों ने बताया कि इनका बाजार में कर्ज बढ़ गया था। पंचराम लोगों से कहते भी थे कि कर्ज बहुत हो गया है इससे वे परेशान हैं। जहर खाने के बाद किसी को पता न चले इसलिए मेन गेट पर ताला लगा दिए थे। सभी ने मोबाइल भी बंद कर दिया था।

कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि यादव परिवार के चार सदस्यों के जहर सेवन के कारणों का पता नहीं चला है। बड़े बेटे की मौत पहले ही हो गई थी। मामले की जांच की जा रही है। एएसपी राजेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया की मृतक के घर की सील कर दिया गया है। FSL टीम बुलाई गई है। जांच के बाद ही पता का कारण पता चलेगा।

 

 

Related Articles

Back to top button
Latest