रिटायर्ड सीएसईबी कर्मी के घर चोरों ने दी दबिश, लाखों के जेवरात सहित नगदी रकम पार

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में चोरों का आतंक लगातार जारी है, आए यहां चोर चोरी वारदातों को अंजाम दे रहें हैं। ऐसे ही एक और मामला सामने आया है जहां रिटायर्ड सीएसईबी कर्मी के सूने मकान में चोरों ने धावा बोला है। चोरों ने नगदी सहित लाखों के जेवरात पार कर दिया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक़ यह पूरी घटना दादर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की है। जहां के निवासी रिटायर्ड सीएसईबी कर्मी अपनी बीमार पत्नी के ईलाज रायपुर गए हुए थे। उन्हें पड़ोसी द्वारा फोन पर सूचना मिली की घर का ताला टूटा हुआ है, अलमारी टूटा हुआ है, घर का सामान बिखरा हुआ। तब इसकी जानकारी मिलते ही मकान मालिक आपने घर पहुंचे तो उन्हें करीब डेढ़ लाख रुपए के जेवरात और 30 हज़ार नगदी रकम गायब मिले। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, वही डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। पुलिस ने जल्द चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

Share This Article