दो सहेलियों ने किया जहर का सेवन, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

1 Min Read

जांजगीर-चांपा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जांजगीर चांपा जिले में एक साथ दो सहेलियों ने जहर खा लिया है। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। वही युवती की हालत गंभीर है उसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

 

जानकारी के मुताबिक़ यह पूरी घटना जांजगीर कोतवाली थाना क्षेत्र के खोखरा गांव की है। जहां की दो सहेलियों ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिससे एक एक युवती की मौत हो गई, तो वहीं दूसरी युवती की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि मोहल्ले वालों ने दोनों युवतियों को दो लड़कों के साथ पकड़ा था। जिसके बाद बदनामी के डर से बचने के लिए दोनों ने घर में रखे कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। इस घटना के बाद परिजनों ने दोनों युवक को पुलिस को सौंपा दिया है। फ़िलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article