दंतैल हाथी ने फिर ली एक ग्रामीण की जान, इलाके में दहशत

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले में पिछले माह तीन लोगों की जान लेने वाला दंतैल हाथी फिर से जिले में आ धमका है। और हाथी ने फिर एक ग्रामीण की जान ले ली है।सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। हाथी के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक़ यह पूरा मामला पाली वन मंडल के धारपखना के घुईचुआ सर्किल का है। जहां बीती रात के समय 60 वर्षीय मेवा राम धनवार का हाथी से आमना सामना हो गया। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही हाथी ने सूड़ से उठाकर उसे पटक दिया। इस घटना में बुर्जुग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।

हाथी ने न केवल यहां डेरा डाला है बल्कि क्षेत्रों में जमकर उत्पात भी मचा रहा है। हाथी ने अब तक 4 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। हाथी के बढ़ते उत्पात को देखते हुए वन विभाग ने लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है। गांवों में मुनादी कराई जा रही है।

 

 

 

Share This Article