अवैध शराब की भट्टी पर महिला समिति ने बोला धावा, किया तोड़फोड़

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा के छुरी स्थित ग्राम पंचायत लोथलोता गांव में अवैध शराब भट्टी पर महिला समिति ने धावा बोल दिया। और तोड़फोड़ की। महिलाओं को आता देख शराब बनाने वाले मौके से रफूचक्कर हो गए। घटना की सूचना आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा कि लोथलोता गांव से लगी नदी के किनारे जंगल में काफी लंबे समय से अवैध रूप से शराब भट्टी संचालित हो रही थी, जहां शराब खरीदी-बिक्री और पीने का काम जोरों पर चल रहा है, जिसके कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है।  यही नहीं यहां तक के माध्यमिक शाला और मिडिल स्कूल के बच्चे शराब पीकर स्कूल जाने लगे, शिक्षकों ने इसकी शिकायत पालकों और गांव वालों से की। इसके बाद गांव में एक बैठककर अवैध रूप से शराब बनाने वाले लोगों पर नकेल कसने का निर्णय लिया गया। यहां अवैध रूप से शराब बनाने वालों को सख्त हिदायत दी गई, लेकिन उसके बावजूद भी यह काम नहीं रुका। इसके बाद महिला समिति और गांव के कुछ लोगों ने निर्णय लिया और तोड़फोड़ की। वहीं मौके पर पहुंचे आबकारी विभाग की टीम ने भी महुआ लहान नष्ट किया। शराब बनाने के लिए उपयोग किए गए उपकरणों की जब्त की गई है।

 

Share This Article