जंगल में बनाई जा रही थी कच्ची शराब, उरगा पुलिस ने मारा छापा, भारी मात्रा में शराब जब्त 

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले में जुआ, सटटा, अवैध शराब पर लगातार कोरबा पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है। इसी बीच मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम चीतापाली बरभौना नाला किनारे जंगल में अवैध रूप से भारी मात्रा में महुआ शराब ब्रिकी के लिए बनाया जा रहा है। सूचना मिलते ही उरगा पुलिस की टीम द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां शराब बनाने वाले लोग पुलिस को देखकर नाला पार कर जंगल की ओर भाग गये। वहीं मौके से भारी मात्रा में 735 लीटर कच्ची महुआ शराब को जब्त किया गया है। शराब बनाने वाला यंत्र व बर्तन तथा भारी मात्रा में महुआ पास को मौके पर ही नष्ट किया गया है। अज्ञात आरोपियों के विरूध्द धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर निरीक्षक युवराज तिवारी, सउनि परमेश्वर गुप्ता, आरक्षक 463, आरक्षक 862, आरक्षक 770 आरक्षक 730, आरक्षक 46, आरक्षक 520, आरक्षक 704, आरक्षक महिला आरक्षक 566, महिला आरक्षक 864 महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Share This Article