दर्दनाक सड़क हादसे ने छीन ली जिंदगी, परिजनों में पसरा मातम

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिला के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया, हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक गेवरा बस्ती नराईबोध से माजदा वाहन में सवार होकर लगभग 12 लोग उरगा थाना अंतर्गत भैंसमा गांव में होने वाले डांस प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान धीरज पटेल उम्र (20 वर्ष) नामक युवक की तबियत खराब हो गई उसे बेचनी लगने लगी और उल्टी करने लगा। माजदा वाहन के चालक ने सड़क किनारे वाहन खड़ा किया और युवक वाहन से नीचे उतर कर सड़क किनारे खड़ा होकर उल्टी कर रहा था कि इस दौरान पीछे से आ रही ट्रेलर वाहन ने युवक को चपेट में लिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना के बाद ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद राहगीरों के भीड़  जमा हो गई। युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि ओवरटेक के चक्कर में यह हादसा हुआ है।

मृतक धीरज पटेल के बड़े पिता अश्वनी पटेल ने बताया कि धीरज को बचपन से ही डांस का शौक था और गांव में ही रहने वाले युवकों के द्वारा एक डांस ग्रुप बनाया गया था जहां भाग लेने आ रहे थे और यह हादसा हो गया मृतक 12वीं का छात्र था जहा इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुराहाल है। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुट गई है।

Share This Article