डीएवी स्कूल गेवरा में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के डीएवी स्कूल गेवरा में 14 नवंबर को बाल दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए पिकनिक का आयोजन किया गया जिसमें समस्त विद्यर्थियों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। इस अवसर पर एसईसीएल प्रबंधन द्वारा सतर्कता जागरूकता रैली का भी आयोजन महाप्रबंधक श्री एसके मोहंती गेवरा एरिया के नेतृत्व में किया गया। कक्षा छठवीं से आठवीं के
सभी विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यर्थियों द्वारा विभिन्न वेशभूषा में बच्चों ने काफी प्रभावित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रभारी प्राचार्य श्रीमती सविता शर्मा ने नेहरू जी के छायाचित्र पर मलार्षपित किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं प्रेंषित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा।

Share This Article