बंद पड़े पत्थर खदान में मिली महिला की लाश, फैली सनसनी
बलौदाबाजार/सीजी एनएन 24 न्यूज: बलौदाबाजार जिले के ढाबाडीह गांव में बंद पड़े पत्थर खदान में एक महिला की लाश मिली है जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है और जांच में जुट गई है।
जानकारी की मुताबिक यह पूरी घटना ढाबाडीह गांव की है। जहां महिला की लाश बंद पड़े पत्थर खदान में भरे पानी में मिली है। जांच पड़ताल के दौरान महिला के कुर्ती के जेब से 500–500 के नोटो की तीन गड्डियां भी मिली है। वहीं घटना स्थल के आस–पास घसीटने के निशान व खून के धब्बे भी मिले है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहीं है। मामले में मार्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है। उसके शरीर में टैटू बना हुआ है। पुलिस महिला पहचान करने में जुटी हुई है।
