दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, इलाके में मचा हड़कंप 

2 Min Read

दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, इलाके में मचा हड़कंप 

सरगुजा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   अंबिकापुर में बीती रात एक हार्डवेयर और पेंट की दुकान में भीषण आग लग गई।इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और आस पास की घरों व दुकानों की तरफ भी फैलने लगी। जिसके बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल में घटना की सूचना दी और आस-पास के घरों से लोगों को बाहर निकाला। 

जानकारी अनुसार यह घटना महामाया रोड स्थित अमर इंटरप्राइजेज में रात करीब 12 बजे हुई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग तेजी से फैल गई, लेकिन दुकान का शटर बंद था, इसलिए दुकान मालिक को इसकी जानकारी देर से मिली। जब दुकान के अंदर से धुआं निकलने लगा, तब स्थानीय लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद दुकान संचालक को घटना की सूचना मिली। आसपास के लोगों ने सबसे पहले दुकान से लगे घर में मौजूद परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल कर्मियों और पुलिस की लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी में करीब 50-60 लाख रुपए के सामान के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। लेकिन आगजनी की घटना से दुकान संचालक को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। 

 

Share This Article