तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, छात्र को टक्कर मारकर फरार हुए ड्राइवर और हेल्पर  

1 Min Read

तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, छात्र को टक्कर मारकर फरार हुए ड्राइवर और हेल्पर  

 

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक छात्र को टक्कर मार दी। यह हादसा तुरकाडीह ओवरब्रिज के पास हुआ। टक्कर के बाद छात्र ट्रेलर के नीचे फंस गया। घटना के बाद ड्राइवर और हेल्पर ने छात्र को निकालकर सड़क किनारे छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। आनन फानन में छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। कोनी पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक और हेल्पर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है ।

Share This Article