खदान से डीजल चोरी करने वाले सहित खरीददार गिरफ्तार 

3 Min Read

खदान से डीजल चोरी करने वाले सहित खरीददार गिरफ्तार 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: गेवरा खदान से डीजल चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है साथ में खरीददार भी पकड़ाया है। 245 लीटर डीजल के साथ ही बोलेरो, केम्पर वाहन और जेसीबी जप्त किया गया है।

प्रार्थी सुरक्षा प्रभारी धनाराम सूर्यवंशी एसईसीएल गेवरा परियोजना का थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि 27 अगस्त को शाम लगभग 07:00 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिला कि गेवरा खदान के भठोरा फेस में एक कैम्पर वाहन में दो व्यक्ति डोजर मशीन से डीजल चोरी कर कैम्पर में भाग रहे है कि सूचना पर हमराह स्टाफ के भठोरा फेस की तरफ जाते समय एक कैम्पर वाहन तेजी से आते हुये दिखा जिसे घेरा बंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये दोनो डीजल चोर से पुछताछ किये कैम्पर में 04 नग 35 लीटर वाले जरिकेन में पुरा भरा हुआ डीजल एक कैम्पर वाहन क्रमांक CG 12 BG 4219 उसमें भरा 35 लीटर वाले 04 नग जरिकेन में पुरा भरा कुल 140 लीटर डीजल 02 खाली जरिकेन एक डीजल निकालने का पाइप और बोलेरो वाहन क्रमांक CG12 BF 0879 कुल कीमती करीबन 824000 रूपये तथा दो डीजल चोर 01. फुलेश्वर कश्यप पिता रामायण प्रसाद कश्यप उम्र 31 वर्ष साकिन बम्हनीकोना थाना हरदीबाजार जिला कोरबा, 02. व्यक्ति उमाशंकर राठौर पिता परमेश्वर राठौर उम्र 20 वर्ष साकिन रलिया थाना हरदीबाजार जिला कोरबा, को थाना लाया गया।

आरोपियों के 265/2024 धारा 303 (2), 3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। अरोपियो से पुछताछ करने पर चोरी किए डीजल मे से 105 लीटर डीजल को जेसीबी कमांक CG12 U 1285 के आपरेटर उमेश पटेल को बिक्री करना बताया है। जेसीबी आपरेटर उमेश पटेल को जेसीबी के साथ थाना तलब कर पुछताछ किया गया जो आरोपीगण से 35 लीटर वाले तीन जरिकेन में कुल 105 लीटर डीजल को खरदीना और जेसीबी कमांक CG12 U 1285 में डालना बताया है। डीजल खरीददार आरोपी उमेश पटेल को पेश करने पर उक्त जेसीबी को जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 317 (2) बीएनएस का पाए जाने से धारा 35 (1) (b) (ii) बीएनएसएस के तहत नोटिस दिया गया है। आरोपिगण फुलेश्वर कश्यप और उमाशंकर राठौर के विरूद्ध धारा सदर का अपराध सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Share This Article