डिवाइडर से जा टकराई तेज रफ्तार कार, उड़ गए परखच्चे, 3 लोग लोग गंभीर

2 Min Read

डिवाइडर से जा टकराई तेज रफ्तार कार, उड़ गए परखच्चे, 3 लोग लोग गंभीर

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  रायपुर जिले में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। वही हादसे में कार में सवार 3 घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक़ गोलबाजार पुलिस ने बताया कि (सीजी 04 पीआर 1110) नंबर की कार रात 12.30 बजे के आसपास फूल चौक की ओर से तेजी से आई और तात्यापारा चौक से पहले डिवाइडर से टकरा गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद वह पलटी और काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई। कार में ओडिशा के बलांगीर निवासी तरूण माखीजा 25 वर्ष, नीलेश कुमार 21 वर्ष और मनीषा 50 वर्ष सवार थे। तीनों को गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस को पता चला कि यह परिवार किसी काम से ओडिशा गया था और लौटने के बाद रायपुर में अपने परिचित से मिलने अशोकनगर गुढ़ियारी की ओर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में हादसा हो गया।

 
हादसे की सूचना मिलते ही गोलबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 112 के जवानों ने घायलों को मेकाहारा पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि बारिश के दौरान सड़क पर ट्रैफिक कम था इसलिए शायद कार की रफ्तार ज्यादा रही हो। पुलिस ने घटना की सूचना घायलों के परिजनों को भी दे दी है।

Share This Article