झाँकी विसर्जन के बीच चाकू बाजी, एक युवक को उतारा मौत के घाट

1 Min Read

झाँकी विसर्जन के बीच चाकू बाजी, एक युवक को उतारा मौत के घाट

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  रायपुर जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि धारदार हथियार से युवक को मौत के घाट उतारा गया है। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। जहां एक युवक की हत्या की गई। हालांकि आरोपी ने किस बात को लेकर युवक की हत्या की, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। आपको बता दें कि राजधानी रायपुर में कल रात गणेश झांकी निकाली गई। जिसके चलते 1000 पुलिस झांकी की सुरक्षा के लिए तैनात थे। पुलिस बहुत जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

Share This Article