कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के करतला थानांतर्गत ग्राम सलिहाभांठा डोंगदरहा में नाना नाती सर्पदंश का शिकार हो गए थे, नाना टिकैतराम यादव (70 वर्ष) वही नाती सतीश यादव की हालत गंभीर बनी हुई थी जहां उसने भी सोमावर को दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
यह है पूरा मामला
बालको के भद्रापारा में रहने वाला 16 वर्षीय सतीश यादव ग्राम सलिहाभांठा डोंगदरहा में अपने नाना नानी के यहां आया था। रोज की तरह बुजुर्ग दंपत्ती ने नाती के साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद अपने कमरे में जाकर सो गए। 15 सितंबर की रात करीब तीन बजे करीब दोनों को सांप काटने की आशंका हुई। इसके बाद परिजनों द्वारा दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान टिकैतराम की पहले मौत हो गई थी, वही सतीश की हालत गंभीर बनी हुई थी जिसका इलाज चल रहा था। सोमवर को सतीश ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस द्वारा शव के पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
