नाबालिग बालिका का अपहरण कर अनाचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जांजगीर-चांपा जिले में नाबालिग लड़की को भगाकर उसके साथ अनाचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने नाबालिग को यूपी के कानपुर से बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला बलौदा थाना इलाके का है। लड़की के परिजनों ने बलौदा थाने में 2 जून को एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि, सुबह करीब 6 बजे वो घर से बिना बताए कही चली गई। आस पास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई। इस दौरान नाबालिग लड़की कानपुर यूपी में होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भेजी गई थी।
नाबालिग लड़की को 26 सितंबर को आरोपी राजेन्द्र बर्मन (21) के कब्जे से बरामद कर जांजगीर चांपा लेकर पहुंचे। महिला पुलिस अधिकारी के सामने नाबालिग लड़की का बयान लिया गया। जिसमें जबरजस्ती दुष्कर्म करने की बात कही। आरोपी राजेन्द्र बर्मन को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिस पर अपना जुर्म कबूल लिया है। आरोपी पर धारा 366,376, भादवी 4, 6 पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
