जंगल में सजी थी जुए की महफिल, पुलिस की छापेमारी में पकड़ाए चार आरोपी

1 Min Read

जंगल में सजी थी जुए की महफिल, पुलिस की छापेमारी में पकड़ाए चार आरोपी

 
जांजगीर-चांपा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   जिले में जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में मुखबीर की सूचना मिली कि थाना बलौदा क्षेत्र के कटरा जंगल में कुछ जुआरी रूपये पैसे का दाव लगाकर तास पत्ती से हार जीत का काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया, मौके पर आरोपी (01) उपेंद्र राठौर 49 साल निवासी चितरपारा जांजगीर थाना जांजगीर (02) प्रेमचंद महंत उम्र 33 साल निवासी दीपका अवधनगर कोरबा (03) समी उल्ला खान उम्र 34 साल निवासी भैसमा थाना उरगा जिला कोरबा (04) मुकेश कुर्रे उम्र 19 साल निवासी बिरगहनी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा को जुआ खेलते पकड़ा गया। इनके कब्जे से नगदी रकम 31,030 रूपए एवं 52 पत्ती तास, 02 नग मोबाईल, 04 मोटर सायकल को किया बरामद किया गया, आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Share This Article