जुआ खेलते 5 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

1 Min Read

जुआ खेलते 5 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

जांजगीर-चाम्पा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के निर्देशन में जिले में जुआ और सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना पामगढ़ पुलिस ने जुआ खेल रहे 5 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 23,330 रुपये नकद, 52 पत्ती तास की गड्डी और 2 मोटरसाइकिल, कीमत 60,000 रुपये बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।



 

Share This Article