दिवाली मनाने घर लौट रही थी युवती, सड़क हादसे ने ले ली जान

2 Min Read

दिवाली मनाने घर लौट रही थी युवती, सड़क हादसे ने ले ली जान

जांजगीर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक युवती की मौत हो गई है। स्कूटी सवार युवती दिवाली मनाने के लिए अपने घर लौट रही थी इसी बीच वह सड़क हादसे का शिकार हो गई और उसकी मौत हो गई, वहीं पीछे बैठा युवा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना पंतोरा थाना क्षेत्र के सड़क ग्राम मुड़ाभाठा के पास हुई है। ग्राम नवगवां निवासी प्रियांशु यादव उम्र (22 वर्ष) पिता कृष्ण कुमार यादव दीपावली की छुट्टी लेकर अपने स्कूटी पर कोरबा से अपने गांव जा रहीं थी। वह ग्राम पंतोरा मुड़ाभाठा के पास पहुंची थी तभी तेज रफ्तार हाइवा वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बिना सिग्नल दिए सड़क किनारे ब्रेक लगा दिया। इससे स्कूटी चला रही प्रियांशु यादव अपने साथी किशन मरकाम सहित हाइवा के पीछे टकरा गई। जिससे प्रियांशु व किशन मरकाम सड़क पर गिर गए। दोनों के सिर पर गंभीर चोटें लग गई, दोनों काफी देर तक सड़क पर घायल अवस्था में पड़े हुए थे।

घटना की सूचना मिलते ही पंतोरा पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में सीएचसी बलौदा पहुंचाया। जहां अस्पताल में डाक्टर में प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल किशन मरकाम की स्थिति को देखते हुए सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद से प्रियांशु के घर पर मातम पसरा हुआ है। दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई है।

Share This Article