दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की हुई मौत
जांजगीर-चांपा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। वहीं मृतक की पहचान दिलेश डहरिया अमरता निवासी के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक दिलेश डहरिया अमरता निवासी शुक्रवार सुबह अपने दोस्त से मिलने मुड़पार जा रहा था, इसी बीच दिलेश का बाइक अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकरा गया। इस भीषण हादसे में दिलेश के सिर पर गंभीर चोट आई। आनन फानन में उसे इलाज के लिए अकलतरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं इस हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।
