नाबालिग को शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

1 Min Read

नाबालिग को शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले की नवागढ़ में नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी आदित्य टंडन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार नवागढ़ थाना क्षेत्र की एक नाबालिक बालिका 16 नवंबर को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह घर वापस नहीं आई। इसके बाद परिवार वालों ने थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर सूचना मिलने पर पुलिस ने रायगढ़ की ओर जांच शुरू की और आरोपी आदित्य टंडन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 65(1) बीएनएस, 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Share This Article