घर में आग लगने से बड़ा हादसा, बुजुर्ग महिला की जलकर हुई दर्दनाक मौत

1 Min Read

घर में आग लगने से बड़ा हादसा, बुजुर्ग महिला की जलकर हुई दर्दनाक मौत

जांजगीर-चांपा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जांजगीर-चांपा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां घर में आग लगने से एक बुजुर्ग महिला की जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है। जहां सेमरा गांव में एक घर में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे 70 वर्षीय वृद्धा बुधनी बाई की मौत हो गई। घटना रात के समय हुई जब बुधनी बाई अपने घर में सो रही थी। बताया जा रहा है कि मृतक का घर मिट्टी का था, जिसके कारण आग ने पूरे घर को जलाकर खाक कर दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक घर पूरी तरह जल चुका था और वृद्ध महिला की मौत हो चुकी थी।

Share This Article