खेत से लौटने के दौरान बड़ा हादसा, बुजुर्ग की हुई मौत

1 Min Read

खेत से लौटने के दौरान बड़ा हादसा, बुजुर्ग की हुई मौत

जांजगीर-चांपा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   जांजगीर जिले के अर्जुनी गांव में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक में सवार होकर दोनों खेत देखकर लौट रहे थे इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर खेत में लगे खंभे से टकरा गई।

जानकारी के अनुसार यह घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। बाइक सवार सावन दास उम्र (60 वर्ष) के सिर पर गंभीर चोट लगी जिस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुनीराम को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है।  पुनीराम और सावन दास रिश्ते में मामा भांजा लगते हैं। दोनों एक बाइक में बैठकर खेतों को देखकर वापस अपने गांव अर्जुनी आ रहे थे। बाइक पुनीराम चला रहा था, इस दौरान तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई और यह हादसा हो गया। अकलतरा पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Share This Article