छोटे भाई ने कुल्हाड़ी मारकर की बड़े भाई की बेरहमी से हत्या, ये वजह आई सामने…

2 Min Read

छोटे भाई ने कुल्हाड़ी मारकर की बड़े भाई की बेरहमी से हत्या, ये वजह आई सामने…


जांजगीर-चांपा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   जिले के बिरगहनी गांव में छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। बताया गया कि बड़ा भाई शराब के नशे में रोज विवाद करता था जिससे परेशान होकर छोटे ने खूनी वारदात को अंजाम दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही जांजगीर कोतवाली पुलिस एफएसएल टीम के साथ घटना स्थल पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। 


जानकारी के मुताबिक यह पूरा घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बिरगहनी गांव का है। जांच पड़ताल में पता चला है कि मृतक खोज राम साहू जोकि आरोपी बलराम साहू का बड़ा भाई है, जोकि रोज-रोज शराब के नशे में विवाद करते रहता था। घर के अन्य सदस्यों से भी गाली गलौज भी किया करता था। कई बार विवाद नहीं करने की बात को लेकर समझाने गया। मृतक खोज राम साहू जोकि सोमवार की रात को शराब के नशे में घर आने के बाद विवाद करने लगा। रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर घर में रखी कुल्हाड़ी से सिर पर कई बार वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कुल्हाड़ी लेकर चांपा थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार में ले लिया है और आगे की कार्यवाही कर रही है।

Share This Article